- :-छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थनगर शिवरीनारायण में महानदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। धमतरी के गंगरेल बांध के 14 गेट खोलकर 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शिवरीनारायण टापू में तब्दील हो गया है।
महानदी पर बना शबरी सेतु 6 फीट पानी में समा गया है। इसके कारण रायपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़ और जांजगीर से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग बाधित है।
निचली बस्तियों वार्ड नंबर 1 और 12 में पानी घुस गया है। 50 से अधिक लोगों को सांस्कृतिक भवन में बनाए गए राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। लोग नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात किए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शबरी पुल और नदी किनारे न जाएं।”
