मस्तूरी/छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में मेगा सुआ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी छात्राएं एवं शाला प्रबंधन समिति के महिला सदस्यों के द्वारा आकर्षक सुआ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शासन के शेड्यूल के अनुसार प्रथम दिवस एवं द्वितीय दिवस भाषण ,कविता ,राजगीत, छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। तृतीय दिवस आज सभी छात्राओं ने ग्यारह टोलियां में विभाजित होकर के एक साथ आकर्षण के छत्तीसगढ़ी संस्कृति सुवानृत्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक के द्वारा सभी टोलियों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया ।साथ में ग्रामीणों के द्वारा भी सुआ नित्य का प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम को रोचक एवं आकर्षक बनाने के लिए संस्था के सभी शिक्षिका ,शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन किया। गया इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मस्तूरी ब्लॉक :– सोनू टंडन की रिपोर्ट

Speednewscg| संपादक – राजा ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed