बिलासपुर के मधुबन मुक्तिधाम अटल आवास में दर्दनाक हादसा – एक का शव बरामद, एक की तलाश जारी*
बिलासपुर के मधुबन मुक्तिधाम के पास अटल आवास क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां शनिवार दोपहर अरपा नदी में नहाने और नदी में बह रहा नारियल निकालने उतरे दो बच्चे गहरे पानी में लापता हो गए। लापता बच्चों की पहचान *12 वर्षीय अयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश* के रूप में हुई है, दोनों मधुबन अटल आवास के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे गड्ढे वाले हिस्से में चले गए और तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही *सिटी कोतवाली पुलिस और SDRF की टीम* मौके पर पहुंची। SDRF ने करीब *7 घंटे तक* नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अंधेरा होने तक कोई सफलता नहीं मिली।
इसके बाद इस पूरे मामले में मसीहा बनकर सामने आए *वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जय वाधवानी और उनके छोटे भाई सामाजिक कार्यकर्ता लखन वाधवानी*। जानकारी मिलते ही *पार्षद जय वाधवानी* ने तुरंत अपनी टीम को मौके पर भेजा। उनके छोटे भाई *लखन वाधवानी अपने 5-6 साथियों के साथ* खुद अरपा नदी में उतर गए और रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में सर्च शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद *लखन वाधवानी की टीम* ने रात करीब *9:30 बजे 12 वर्षीय अयान अंसारी के शव को बरामद कर लिया* और बाहर निकाला। अयान के शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
वहीं *16 वर्षीय इमरेश का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, उसकी तलाश अभी भी जारी है*। SDRF और स्थानीय टीम रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी।
हम *SPEED NEWS CG* की तरफ से *पार्षद जय वाधवानी और लखन वाधवानी व उनकी पूरी टीम* के इस साहसिक कार्य को सलाम करते हैं, जिन्होंने प्रशासन के बाद भी हार नहीं मानी और एक बच्चे के शव को खोज निकाला।
बिलासपुर से इस हादसे से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहिए *SPEED
NEWS CG*।

