मस्तूरी, बिलासपुर – मस्तूरी तहसील के बगल में स्थित शासकीय उप पंजीयक कार्यालय की ये तस्वीरें सरकारी सिस्टम की पोल खोल रही हैं।

हुआ यूं है कि कार्यालय भवन को तालाब के किनारे नहीं, बल्कि लगभग तालाब के अंदर ही बना दिया गया है। भवन के ठीक बगल में बड़ा तालाब है। तालाब लबालब है और उसका पानी सीधे कार्यालय के सामने और परिसर में भर गया है।

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कार्यालय और तालाब के पानी में कोई फर्क ही नहीं बचा है। दोनों मिलकर एक हो गए हैं।

सबसे हैरानी की बात – आज मस्तूरी में बारिश नहीं हो रही है। इसके बाद भी कार्यालय घुटने भर पानी से घिरा हुआ है।

रोजाना यहां सैकड़ों किसान, महिलाएं रजिस्ट्री और जमीन के काम से आते हैं, उन्हें इसी तालाब जैसे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दो लोग पैंट मोड़कर पानी चीरते हुए जाते हुए दिख रहे हैं।

क्या नक्शा पास करते समय किसी ने नहीं देखा कि भवन तालाब में बन रहा है? 2. बरसात में जब तालाब और भरेगा तो कार्यालय में काम कैसे होगा? क्या कर्मचारियों को नाव से आना पड़ेगा? 3. यह लापरवाही है या भ्रष्टाचार?

यह जलभराव नहीं, बल्कि गलत जगह पर भवन निर्माण का नतीजा है। जनता मांग कर रही है कि या तो तालाब का गहरीकरण और बाउंड्रीवॉल बनाई जाए, या कार्यालय का पहुँच मार्ग ऊंचा किया जाए, ताकि लोगों को इस मुसीबत से छुटकारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed