मस्तूरी/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत बहतरा में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के समस्त वार्ड पंचों को पद से हटाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी को आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों ने छ.ग. पंचायती राज एवं ग्राम सुराज अधिनियम 1993 की धारा 21-A के अंतर्गत Recall की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है।

सौंपे गए आवेदन में उल्लेख है कि ग्राम पंचायत बहतरा की समस्त जनता वार्ड 1 से 15 तक के पंचों के कार्य से असंतुष्ट है और उन्हें निरस्त करवाना चाहती है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड द्वारा अलग-अलग आवेदन दिया जा रहा है।

दिनांक 05/10/2026 दिन सोमवार को सैकड़ों की संख्या में वार्ड सदस्य और ग्रामीण हस्ताक्षरयुक्त सूची के साथ SDM कार्यालय मस्तूरी पहुंचे। आवेदन पर कार्यालय की आवक शाखा द्वारा प्राप्ति की मोहर भी लगा दी गई है।

ग्रामीणों की सूची में वार्ड क्र. 07 सहित अन्य वार्डों के 67 से अधिक सदस्यों के नाम, पिता/पति के नाम के साथ हस्ताक्षर/अंगूठा निशान दर्ज है।

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड पंच विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते पूरे गांव ने Recall का निर्णय लिया है

फिलहाल गेंद प्रशासन के पाले में है। धारा 21-A के तहत जांच और आगे की वैधानिक कार्यवाही के बाद ही तय होगा कि पंचों पर Recall लागू होगा या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed