मस्तूरी-पचपेड़ी | 5 अक्टूबर 2026 अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के मस्तूरी-पचपेड़ी इकाई के पत्रकारों ने आज मस्तूरी के नवपदस्थ अनुविभागीय (SDM) श्री बजरंग सिंह वर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने SDM श्री बजरंग सिंह वर्मा जी को बुके भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नवीन पदभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, पत्रकारों की सुरक्षा और प्रशासन व पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

SDM श्री वर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि जनहित के मुद्दों पर प्रशासन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश कैवर्त, संजय निषाद, मिथलेश साहू, रूपचंद राय, चन्द्रकांत कुपेन्द्र, सोनू टण्डन, दुर्गेश करियारे, बहादुर सिंह, श्रवण दिवान, भवानी राय,शिव चरण भास्कर शांतनु कुर्रे, राजेश सूर्या, मनी राम आजाद एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सभी पत्रकार गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed