*चिंगराजपारा:* सूर्या चौक दुर्गा उत्सव समिति, चिंगराजपारा द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज *श्री हनुमान सेवा समिति* द्वारा दुर्गा पंडाल में भव्य *हनुमान चालीसा पाठ* का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि *दिनांक 17, 18 और 19 को तीनों दिन भव्य भंडारे* का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने सभी शहरवासियों से भंडारे में पधार कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

सूर्या चौक दुर्गा उत्सव समिति पिछले 2 वर्षों से भक्ति और संस्कृति से जुड़े सराहनीय कार्य कर रही है।

*बोलो बजरंग बली की जय! दुर्गा मैया की जय!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed