*बिलासपुर / सीपत:– छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में वन्य जीवों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां संरक्षित वन्य प्राणी चीतल का शिकार कर उसके मांस को कड़ाही में पकाकर खाने की तैयारी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल से चीतल का शिकार कर लाए हैं और उसके मांस को पका रहे हैं। सूचना पर सीपत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मौके से लोहे की कड़ाही में पका हुआ चीतल का मांस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है।

*वन अधिनियम के तहत कार्रवाई*

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग को सौंप दिया है। उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस अवैध शिकार में और कितने लोग शामिल हैं और क्या यह किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़ा है।

*वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल*

इस घटना ने वन विभाग की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब विभाग का अमला क्षेत्र में मौजूद है, तो शिकारियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वे खुलेआम संरक्षित जीव का शिकार कर उसका मांस पका रहे थे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

*SpeedNewsCG* के लिए सी

पत से रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed