बिलासपुर में अरपा पुल डैम के पास आज सुबह एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। व्यक्ति को देखकर आसपास के मोहल्लेवासियों ने उसके मृत होने की आशंका जताई है।
हालांकि, अभी तक व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Speed News CG
