बिलासपुर:– सूर्या चौक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर पंडाल निर्माण के लिए आज विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी उपस्थित रहे। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
भूमि पूजन के साथ ही समिति ने भव्य पंडाल निर्माण और दुर्गा उत्सव की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। समिति द्वारा इस वर्ष मातारानी के भव्य आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जय माता दी 🚩
Oplus_16908288 