बिलासपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े बीच सड़क पर मारपीट की जा रही है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज के पास का है।

जानकारी के अनुसार साइंस कॉलेज गेट के पास, जो सरकंडा थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर है, वहां एक 15 से 20 वर्षीय युवक को 3 से 4 युवकों ने बीच सड़क पर घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक गुस्से से लाल थे और बिना किसी बात के युवक को पीटने लगे।

बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर चलने वाले लोग सहम गए। कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed