oplus_2

 

चांटीडीह में नकली सामान को लेकर जांच, माधव ट्रेडर्स में पहुंची जांच टीम

बिलासपुर के चांटीडीह स्थित जायसवाल भवन के सामने माधव ट्रेडर्स में नकली सामान की शिकायत को लेकर जांच का मामला सामने आया है।

जांच के दौरान Surf Excel, चायपत्ती और Eno समेत कई उत्पादों को लेकर पड़ताल की गई।

मामले में CheQ IP Solutions के Sr. Investigation Officer रोहित जायसवाल द्वारा जांच की गई। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार, शिकायत कॉपीराइट एक्ट और ट्रेड मार्क एक्ट के तहत कार्रवाई से संबंधित है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित प्रतिष्ठान में नामी कंपनियों के ब्रांड से जुड़े उत्पादों का स्टॉक, बिक्री और वितरण किया जा रहा था।

अब जांच के बाद इन उत्पादों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और संबंधित विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

📍 चांटीडीह, जायसवाल भवन के सामने | बिलासपुर

📰 SpeedNewsCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed