बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
अरपा नदी में तेज बहाव के बीच दो बच्चों के बहने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है।
लोगों से अपील है कि तेज बहाव वाली नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

बिलासपुर में गणेश विसर्जन शुरू हो गया है, हजारों श्रद्धालु अरपा नदी में बप्पा के विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं, इसी को लेकर प्रशासन ने तेज डीजे ना बजाने और शांतिपूर्ण विसर्जन की अपील की है। इसी विसर्जन के दौरान अरपा नदी से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर नहाने के दौरान नदी के गहरे गड्ढे वाले हिस्से में चले जाने से तेज बहाव में बह गए।

आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों पानी में लापता हो गए, सूचना मिलते ही परिजन और सैकड़ों मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए, सिटी कोतवाली पुलिस और SDRF की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहीं गोताखोरों के करीब सवा घंटे देर से पहुंचने पर परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला, फिलहाल दोनों बच्चों की तलाश जारी है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बढ़े हुए जलस्तर के कारण अरपा नदी के गहरे पानी में ना जाएं।

Speed News CG | बिलासपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed