नमस्कार, आप देख रहे हैं स्पीड न्यूज़ CG और मैं हूं आपके साथ। बड़ी खबर बिलासपुर से आ रही है, जहां रतनपुर रोड पर गरबा ड्रेस में एक विवादित रील शूट करने का मामला सामने आया है। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर गरबा पास प्रमोशन के नाम पर पिस्टल और धुएं के छल्ले वाली रील वायरल होने के बाद शहर में हंगामा मच गया है।
बताया जा रहा है कि कुछ युवतियों द्वारा गरबा के पारंपरिक परिधान में इस तरह की रील बनाई गई, जिसमें पिस्टल और सिगरेट जैसे आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा। इसके बाद सर्व हिंदू समाज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर SSP को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे मामले को लेकर सर्व हिंदू समाज का कहना है कि गरबा जैसे पवित्र उत्सव को इस तरह से बदनाम करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल बिलासपुर पुलिस द्वारा इस वायरल रील का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस बड़ी खबर में फिलहाल इतना ही, ऐसी ही तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए स्पीड न्यूज़ CG।
*Location:* रतनपुर रोड, बिलासपुर
