Oplus_16908288

बिलासपुर की भव्य गणेश झांकी के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस और प्रशासन की टीम ने डीजे को बंद कराने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पुलिसकर्मी डीजे वाहन पर चढ़ गए और डीजे बजाने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए डीजे बंद करा दिया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया।

इस कार्रवाई के बाद झांकी में मौजूद लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 3 वर्षों से गणेश झांकी के दौरान डीजे और भीड़ को लेकर इसी तरह की स्थिति बनती आ रही है। अब सवाल यह है कि हर साल गणेश झांकी के दौरान ऐसी स्थिति क्यों बनती है और क्या प्रशासन व आयोजकों के बीच पहले से बेहतर समन्वय नहीं हो सकता?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed