बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर ग्रामीण ) की बैठक आयोजित कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर आमजन से फॉर्म भरवाने और उन्हें जल्द जमा कराने की प्रक्रिया को गति देने पर चर्चा की गई, जिसमे रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित ब्लॉक, मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने विचार रखे एवम वार्ड और पंचायत स्तर पर चल रहे फॉर्म भरवाने के कार्य की स्थिति से सभी को अवगत कराया एवम पूरी प्रक्रिया को समय अवधि में पूर्ण करने अपने महत्पूर्ण सुझाव दिए।
जिला अध्यक्ष ने कहा की भाजपा सरकार के द्वारा थोपे गए इस स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली का बोझ जनता पर नहीं डालने देंगे और जनता के हक़ की यह लड़ाई जारी रहेगी।
मध्यम वर्ग हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छोटे व्यापारी हो या मजदूर और किसान, प्रदेश में हर किसी को ये महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिल का दंश झेलना पड़ रहा है, विपक्ष जनता की आवाज को उनके द्वारा भरे गए शिकायती फॉर्म के रूप में सरकार के समक्ष रखेगी और ये मांग करेगी की स्मार्ट मीटर को लगाने की अपनी जिद्द पर पुनर्विचार करते हुए पुराने मीटर पुनः स्थापित करे, साथ ही पुरवर्ती कांग्रेस सरकार की जन हितैषी योजना: 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना पुनः शुरू करे , एवम बिजली की दरों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।
बैठक में विकास उपाध्याय, सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, राजेश पांडे, शेख नजरुद्दीन, आशीष सिंह, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय, जितेंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, राकेश शर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद, आदित्य दीक्षित, राकेश यादव, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, फरीद खान, अभिनव तिवारी, शेख निजम्मुदिन, प्रीती पाटनवार, लक्की यादव, रतीश श्रीवास्तव, महेश ठाकुर, अमित भारते, मो शाहनवाज, बद्री यादव, तजम्मुल हक, लक्ष्मीनाथ साहू, गीतांजलि कौशिक, साकेश मिश्रा, अरुण त्रिवेदी, हितेश देवांगन, अमित साहू, अभ्युदय तिवारी, मो अयूब, राकेश केसरी, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश सिंह, दामोदर कांत, प्रवेश पटवा, सुबोध केसरी, राजा व्यास, शीतलदास मानिकपुरी, राहुल सिंह दीपक कौशिक, नरेंद्र टंडन, लखन नागदेव, आशीष कौशिक, निलय शर्मा, शहजादा खान, अशोक शुक्ला, गोविंद राम साहू, बिसाहू कश्यप,आशीष सोनकर, हमाम अली, जुगल गोयल, घनश्याम साहू, धनंजय चौबे, हितेश यादव, बालचंद साहू, मनीष गड़ेवाल, इब्राहिम अब्दुल खान, रामप्रकाश साहू, अजय काले, कमलेश दुबे, करम गोरख, बलविंदर छाबड़ा, संतोष अग्रवाल, प्रशांत पांडेय, हैरी डेनियल, राजकुमार यादव, सुरेंद्र तिवारी, विक्की बक्श, अंकुश सिंह, सुमित सिंह, राहुल दुबे, प्रतीक उपवेजा, देवदत्त शर्मा, विनय रात्र, राजेश ताम्रकार, कमल गुप्ता, देव चंद्राकर, विनोद सिंह, अशोक सूर्यवंशी, उमेश कश्यप, वृंदा सूर्यवंशी, रामेश्वर साहू, मनहर निषाद, पंचसिंह नेताम, विनोद यादव, विकास सिंह, गुलशन सिंह, इमरान हुसैन, राज बंजारे, कौशिक धर, राजकुमार बंजारे, लक्ष्मण देवांगन, पिंटू वर्मा, योगेश यादव, ध्रुव कुमार साहू, अन्नपूर्णा धुर्व, शेखर जयसवाल, नागेश ध्रुव, चंद्रकांत सोनी, अजय पंत, अजय शर्मा, लीला चतुर्वेदी, रानी हेला, शिवांचल निर्मलकार, परमेश्वर मिरी, अजय बंजारे, माखन सिंह, अशोक तिवारी, जागेश्वर रजक, मीनू सूर्यवंशी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
